06HREG56 महिला पहलवानों के समर्थन में उतरी आआपा, दिया धरना
हरिद्वार, 06 मई (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) ने दिल्ली के जंतर मंतर में बैठी महिला पहलवानों को अपना समर्थन देते हुए भगत सिंह चौक पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। आप ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह की कुश्ती महासंघ अध्यक्ष के पद से निलंबन और तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि आज देश की महिला पहलवान 14 दिनों से न्याय को लेकर जंतर मंतर पर बैठी है, परंतु दिल्ली पुलिस ने अभी तक कोई भी कार्रवाई भाजपा सांसद के खिलाफ नहीं की है। एक तरफ देश के प्रधानमंत्री और पूरी भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करती है। देश की बेटियां जंतर मंतर बैठ के इन्हीं के सांसद के खिलाफ यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगा रही है और पूरी भाजपा मौन है।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा कि देश के लिए मेडल लाने वाली बेटियां भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद के खिलाफ धरने पर बैठी हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पाेस्को एक्ट में दर्ज एफआईआर के बाद भी दिल्ली पुलिस द्वारा कोई भी कार्यवाही ना करना और प्रधानमंत्री का अपने सांसद के खिलाफ कोई एक शब्द ना बोलना भाजपा के चाल चरित्र और चेहरे को दर्शाता है।
पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने कहा की आज लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। जब देश की मैडल लाने वाली बेटियां ही सुरक्षित नहीं तो अन्य महिलाओं का क्या हाल होगा। विधानसभा अध्यक्ष अनिल सती, जिला प्रवक्ता सचिन बेदी, पवन गुप्ता मयंक गुप्ता, संगठन महामंत्री आशीष गौर, विधानसभा अध्यक्ष संजू नारंग ने अपने विचार रखे।
धरना प्रदर्शन में विधानसभा अध्यक्ष अध्यक्ष अनिल सती, विधानसभा अध्यक्ष ग्रामीण संजू नारंग, विधानसभा उपाध्यक्ष धीरज पीटर, किरण कुमार दुबे, संगठन महामंत्री आशीष गॉड, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, मयंक गुप्ता, जिला प्रवक्ता एडवोकेट सचिन बेदी, छात्र युवा संगठन जिलाध्यक्ष अमनदीप, संदीप कुमार मौजूद रहे।