17HREG354 पूर्व मुख्यमंत्री हरीश ने रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं
हरिद्वार, 17 अप्रैल (हि.स.)। महानगर कांग्रेस की और से ज्वालापुर स्थित एक बैंक्वेट हाॅल में रोजा इफ्तार पार्टी हुई। इफ्तार पार्टी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल हुए और रोजेदारों का स्वागत कर रमजान की शुभकामनाएं दी।
हरीश रावत ने कहा कि भारत विभिन्न संस्कृतियों का गुलदस्ता है। विभिन्न धर्मों में मनाए जाने वाले त्योहार आपसी एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुरली मनोहर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से शांति व सद्भाव का संदेश प्रसारित होता है। महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने मुल्क की एकता और अखंडता के लिए सभी धर्मों का एकजुट होना और एक दूसरे का सम्मान करना बेहद जरूरी है।
विधायक अनुपमा रावत ने देश की तरक्की, खुशहाली और आपसी भाईचारे की कामना की और रोजेदारों को ईद की अग्रिम बधाई दी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि विभिन्नता में एकता ही भारत की ताकत है। मिलजुल कर त्योहार मनाए जाने से आपसी एकता और मजबूत होती है। पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान ने कहा कि इफ्तार पार्टी के आयोजन का मकसद लोगों में आपसी भाईचारा कायम करना है।
सोम त्यागी के संयोजन व ज्वालापुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंकित चौहान के संचालन में आयोजित इफ्तार पार्टी में ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष इरफान अंसारी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चैधरी, मुकर्रम अंसारी, पार्षद प्रतिनिधि हाजी शहाबुद्दीन अंसारी, पूर्व विधायक रामयश सिंह, पार्षद इसरार सलमानी, पार्षद रियाज अंसारी आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और रोजेदार उपस्थित रहे।