17HREG374 हरीश रावत जलभराव के बीच धरने पर बैठे
हरिद्वार,17 जुलाई (हि. स.)। उत्तराखंड के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कभी वो रोड साइड शॉप पर पकौड़े तलने लगते हैं तो कभी जलेबी छानते दिखते हैं। कभी काफल पार्टी देकर चर्चा बटोरते हैं तो कभी नींबू पार्टी करके सुर्खियों में रहते हैं। अब हरीश रावत पानी में कुर्सी लगाकर धरना देकर चर्चा में हैं।
दरअसल रुड़की के खानपुर में सड़क पर पानी भरा था।हरीश रावत पानी में डूबी सड़क पर कुर्सी डालकर जलभराव के खिलाफ धरने पर बैठ गए। उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि, “यहां की स्थिति दयनीय है।लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मैंने उन्हें 3-4 पंप लगाकर पानी निकालने का सुझाव दिया है। इस क्षेत्र से पानी निकालना बहुत सरल है, कोई रॉकेट साइंस नहीं है।” जब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होगी मैं यहीं बैठा रहूंगा।”
उन्होंने कहा यह उस जनता का अपमान है जनता ने बड़े ही विश्वास से भाजपा को सत्ता दी है।उन्होंने कहा जब पानी की निकासी का प्रबंध नहीं हो जाता मैं उठने वाला नहीं हूं।यदि यही भाजपा है,यही उत्तराखंड प्रशासन है तो जनता भी तो यही है। उन्होंने कहा सरकार निरंकुश हो चुकी है।हम अपना विपक्ष का धर्म निभा रहे हैं।