06HREG216 रतलाम: बेमौसम बारिश के साथ ओलेे भी गिरे
रतलाम, 6 मार्च (हि.स.)। रतलाम में सोमवार को अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश शुरू हो गई। करीबन 20 मिनट तक हुई इस बारिश में बिजली भी कडक़ी और कई इलाकों में ओले भी गिरे। सडक़ें गिली हो गई। बारिश के बाद फिर मौसम ने करवट बदला और तेेज धुप निकल गई।
बताया जाता है कि ग्रामीण इलाकों में भी बारिश हुई। इस बारिश से लोगों को आश्चर्य हुआ, क्योंकि ऐसे कोई संकेत नहीं थे, जिससे बारिश हो। मौसम विभाग के अनुसार जिन इलाकों में बारिश का अनुमान था उसमें रतलाम जिले में बारिश की संभावना व्यक्त नहीं की गई थी। इस बारिश से फसलों पर क्या असर पड़ेगा यह आने वाले समय में मालूम पड़ेगा, लेकिन जिन खलिहानों में फसलें पड़ी है उन पर बारिश का प्रभाव होने की संभावना है।