भोपाल: मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में रोपा पौधा

05HREG59 भोपाल: मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में रोपा पौधा

भोपाल, 5 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय में पौधा लगाया। इस दौरान पार्टी वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान रविवार सुबह प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश सह प्रभारी डॉ. रामशंकर कठेरिया, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी एवं मध्यप्रदेश शासन के मंत्री, वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने उनका मुंह मीठा कराकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कार्यालय परिसर में पौधा लगाया।