समाज सेवी संस्था ने जरूरतमंद बच्चों में बांटी पिचकारी और मिठाइयां

05HREG49 समाज सेवी संस्था ने जरूरतमंद बच्चों में बांटी पिचकारी और मिठाइयां

औरैया, 05 मार्च (हि. स.)। होली के त्योहार को लेकर गांव धीरजपुर के ग्रामीणों ने रविवार को रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। समाजसेवी संस्था ने लोहा पीटो समुदाय व जरूरतमंद ग्रामीण बच्चों को पिचकारी, रंगों और मिष्ठान का वितरण किया।

संगठन के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि महंगाई के युग में लोग प्रमुख त्योहारों व पर्वों पर अपने व अपने परिवार की खुशियों में सिमट कर रह जाते हैं। लेकिन, आर्थिक रूप से कमजोर कुछ वर्ग ऐसे भी हैं जिन्हें पारंपरिक त्योहारों की पूरी जानकारी भी नहीं हो पाती, वह सामान्य जिंदगी के साथ अपना जीवन यापन करते रहते हैं।

जबकि समिति के लोगों को आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद लोगों व बच्चों के साथ खुशियां बांटने में हृदय से आत्मिक अपार आनंद की अनुभूति होती है। गरीब कन्याओं के विवाह में यथासंभव सहयोग व वास्तविक जरूरतमंदों की सेवा समिति द्वारा अनवरत जारी रहेगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजीव पोरवाल (रानू), देवेंद्र गुप्ता, जूनियर शाखा अनमोल के पूर्व अध्यक्ष अर्पित गुप्ता, प्रिंस, नैतिक, विशाल, शिवानी, सृष्टि, सौम्या, गौरव,पायल, आरुषि, सिमरन आदि सदस्य व आधा सैकड़ा जरूरतमंद बच्चे मौजूद रहे।