हिन्दू स्वयंसेवक संघ नेपाल द्वारा जनकपुरधाम में संस्कृति ज्ञान परीक्षा

05HINT10 हिन्दू स्वयंसेवक संघ नेपाल द्वारा जनकपुरधाम में संस्कृति ज्ञान परीक्षा

काठमांडू, 5 मार्च (हि.स.)। हिंदू स्वयंसेवक संघ नेपाल ने आज (रविवार) जनकपुरधाम में संस्कृत ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया। परीक्षा में विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

संस्कृत ज्ञान परीक्षा में मीट इंग्लिश बोर्डिंग स्कूल के जिया साह ने पहला, किडी कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल के श्रवण कुमार यादव ने दूसरा और श्रीराम सेकेंडरी स्कूल की पूर्णिमा कुमारी पौडेल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

हिंदू स्वयं सेवक संघ नेपाल यहां विभिन्न स्थानों पर संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन करता रहा है।