डॉ. राजकुमार यादव बने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी

02HREG309 डॉ. राजकुमार यादव बने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी

लखनऊ, 02 मार्च (हि.स.)। राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज टूड़ियागंज में चिकित्साधिकारी रहे डॉ. राजकुमार यादव को क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बनाया गया है। डॉ. राजकुमार यादव ने गुरुवार पदभार भी ग्रहण कर लिया है।

डॉ. राज कुमार ने पद संभालने के बाद कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि आयुष विधा से शहर के मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराया जा सके। साथ ही प्रयास रहेगा कि दूर-दराज वाले इलाकों में भी अस्पताल खोला जा सके।

उल्लेखनीय है किडॉ. राजकुमार यादव से पूर्व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी रहीं डॉ. सुनीता सिंह 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो गई हैं। डॉ. सुनीता ने 31 मई 2018 को इस पद पर कार्य संभाला था। उसके बाद उन्होंने लखनऊ शहर में भूमि की व्यवस्था कर 15 नए अस्पताल बनवाने में अहम योगदान दिया।