02HREG135 परीक्षार्थी चार मार्च तक जमा कराएं फार्म:डॉ. जोशी
देहरादून, 02 मार्च (हि.स.)। डीएवी(पीजी) कॉलेज के स्नातक प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2022-23 के समस्त छात्र छात्राओं को उप प्राचार्य डॉ. एसपी जोशी ने जानकारी दी है कि उनके द्वारा भरे गए हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय परीक्षा फॉर्म की हार्ड कॉपी 4 मार्च तक कॉलेज में जमा करा दें।
डॉ. जोशी ने बताया कि 5 मार्च रविवार है, 6 मार्च से 9 मार्च तक कॉलेज में होली का अवकाश घोषित किया गया है, इसलिए काउंटर बंद रहेंगे, तत्पश्चात 11 मार्च से आंतरिक परीक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी। विश्वविद्यालय परीक्षा फॉर्म की हार्ड कॉपी कॉलेज में ना जमा करने की दशा में उनको परीक्षा से वंचित किया जा सकता है, तथा परिणाम के संबंध में कोई भी दायित्व कॉलेज का नहीं होगा।