02HREG93 जालंधर कैंट से वाराणसी और भटिंडा से बनारस के लिए चलेगी अप एंड डाउन ट्रेन
– दो फरवरी और छह फरवरी को एक दिन के लिए चलेंगी चारों रेलगाड़ियां
मुरादाबाद 2 फरवरी (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह ने बताया कि जालंधर कैंट से वाराणसी जंक्शन के लिए और भटिंडा से बनारस के लिए अप एंड डाउन ट्रेन दो फरवरी और छह फरवरी को एक दिन के लिए चलेगी।
उन्होंने आगे बताया कि अनारक्षित स्पेशल गाड़ी रेलगाड़ी संख्या 04606 जालंधर कैंट से वाराणसी जंक्शन के लिए गुरुवार दो फरवरी को चलेगी और रेलगाड़ी संख्या 04605 वाराणसी जंक्शन से जालंधर कैंट के लिए छह फरवरी को चलेगी।
रेलगाड़ी संख्या 04606 जालंधर कैंट से आज तीन बजकर 10 मिनट पर चलेगी, जो रात्रि 12 बजकर 40 मिनट पर मुरादाबाद पहुंचेगी और अगले दिन दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर वाराणसी जंक्शन पर पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 04605 वाराणसी जंक्शन से छह फरवरी को शाम छह बजकर 15 मिनट पर चलेगी जो अगले दिन सुबह पांच बजकर 45 मिनट पर मुरादाबाद पहुंचेगी और दोपहर एक बजकर 35 पर जालंधर कैंट पहुंचेगी।
सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने आगे बताया कि अनारक्षित स्पेशल गाड़ी रेलगाड़ी संख्या 04530 भटिंडा से बनारस तक के लिए आज चलेगी और रेल गाड़ी संख्या 04529 बनारस से भटिंडा तक के लिए छह फरवरी को चलेगी। रेलगाड़ी संख्या 04530 भटिंडा से आज को रात्रि नौ बजकर पांच मिनट पर चलेगी जो अगले दिन सुबह छह बजकर 10 मिनट पर मुरादाबाद पहुंचेगी और शाम पांच बजे बनारस पहुंचेगी, वही रेल गाड़ी संख्या 04529 छह फरवरी को बनारस रात्रि नौ बजे चलेगी जो अगले दिन सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर मुरादाबाद पहुंचेगी और शाम सात बजकर 10 मिनट पर भटिंडा पहुंचेगी।