31HCRI22 मुस्लिम से हिन्दू बन हिन्दू महिला से रचाई शादी, फिर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
हरिद्वार, 31 जनवरी (हि.स.)। कनखल थाना क्षेत्रांतर्गत एक मुस्लिम लड़के ने राहुल बन राजा गार्डन, जगजीतपुर कनखल निवासी महिला को प्यार में फंसाया कर शादी रचायी। फिर शादी के बाद आरोपित महिला को धर्म परिवर्तन न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
पीडि़त की शिकायत पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
एसएसपी अजय सिंह के दिशा निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम ने अभियुक्त राहुल उर्फ अजहर अहमद पुत्र जफर निवासी मोहल्ला नबाब तहसील रोड कासगंज उ.प्र. हाल रावली मेहदूद सिडकुल हरिद्वार को प्रेमनगर चौक रास्ते से 02 फर्जी आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।