31HREG157 पति की हत्यारी पत्नी चढ़ी पुलिस के हाथ
हरिद्वार, 31 जनवरी (हि.स.)। ज्वालापुर पुलिस ने पति की हत्या करने की आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक 31 दिसम्बर 22 को ज्वालापुर के बकरा मार्केट निवासी महिला ने अपने बेटे की गैर इरादतन हत्या के संबंध में मृतक की पत्नी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस की जांच में मृतक की पत्नी ने जान बूझकर पति की हत्या करना प्रकाश में आया। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमे में धारा 304 आईपीसी को 302 आईपीसी में तरमीम 201 आईपीसी की बढ़ोतरी की।
एसएसपी हरिद्वार द्वारा अभियुक्ता की गिरफ्तारी के लिए दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम ने आरोपित आरजू पत्नी स्व. मेहताब पुत्र इस्लाम निवासी बकरा मार्केट, ज्वालापुर’ को उसके रुड़की स्थित मकान से गिरफ्तार कर लिया।