30HREG75 कानपुर देहात में 12 बजे तक 19 प्रतिशत हुई वोटिंग
कानपुर देहात, 30 जनवरी (हि.स.)। शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए सोमवार सुबह मतदान जारी है। दोपहर 12 बजे तक जनपद में 19 प्रतिशत तक कि वोटिंग हुई है। वहीं वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन और प्रत्याशी वोटरों से लगातार अपील कर रहे हैं।
जनपद में बनाये गए 14 मतदान स्थलों पर शिक्षक और स्नातक एमएलसी के चुनाव को लेकर मतदान हो रहे हैं। जिले में शिक्षक सीट के लिए 2076 और स्नातक एमएलसी सीट के लिए 21394 मतदाता मतदान कर रहे हैं। दोपहर 12 बजे तक जनपद में पड़े वोटों का प्रतिशत 19 प्रतिशत रहा है।
शाम चार बजे तक चलने वाले मतदान में जिला प्रशासन और प्रत्याशी लगातार वोटरों से अपील कर रहे हैं कि वो घरों से निकलकर अपने मत का उपयोग करें। जिले में चल रहे मतदान का जिलाधिकारी नेहा जैन और पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति भ्रमण कर जायजा ले रहे हैं। मतदान को शांति और सकुशल तरीके से सम्पन्न कराने के लिए मतदेय स्थलों पर पुलिस बल भी मुस्तैदी से तैनात है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद को दो सुपर जोन और छह जोन में विभाजित किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक और छह सीओ जिले की सुरक्षा पर नजर रखे हुए हैं। चुनाव में किसी भी तरह की अव्यवस्था फैलाने वाले पर कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं।