नेशनल हाईवे पर ट्राला ने मासूम बच्ची को कुचला, मौत

28HCRI25 नेशनल हाईवे पर ट्राला ने मासूम बच्ची को कुचला, मौत

-शादी समारोह में शामिल होने परिवार के साथ आई थी बच्ची

-मामला दर्ज कर पुलिस ने ट्राला डाइवर को किया गिरफ्तार

हमीरपुर, 28 जनवरी (हि.स.)। खूनी हाईवे के नाम से प्रसिद्ध हो चुका नेशनल हाईवे पर अक्सर सड़क हादसों में लोगों की जान जाती रहती है। फिर भी शासन और प्रशासन द्वारा लोगों की डिवाइडर या ब्रेकर की मांग पूरी नहीं की जा रही। ऐसे ही मामले में शाम लखनऊ से शादी में शामिल होने शनिवार को आई मासूम बच्ची पर ट्रक चढ गया, जिससे लोगों में काफी आक्रोश है। सूचना पर पहुंची मौदहा कोतवाली पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। जबकि लोगों ने पीछा कर ट्रक और चालक को पकड़ कर खन्ना थाने के सुपुर्द कर दिया है।

मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरायच निवासी अरशद जो काफी समय से लखनऊ में रह रहे थे। अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार सहित शनिवार को गांव आए थे। और कल रविवार को वापस जाने वाले थे। तभी उनकी मासूम छः वर्षीय बच्ची मदीहा सडक़ के किनारे से जा रही थी तभी कानपुर की ओर से आ रहे ट्राला (आरजे.29.जीबी 0126) ने बच्ची को कुचल कर भागने की कोशिश की। जिसे परिजनों सहित ग्रामीणों ने पीछा कर ट्राला और चालक को खन्ना के निकट पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।मृतका अपने परिवार में इकलौती संतान थी। घर में हुई दर्दनाक घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

प्रभारी कोतवाली निरीक्षक तौसीफ अहमद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है और खन्ना पुलिस को सूचना दे दी गई थी जिसके चलते खन्ना पुलिस ने ट्राला और चालक को कब्जे में ले लिया है।बाकी उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।