एमएलसी चुनाव : 8 जोन एवं 16 सेक्टर में बंटा मुरादाबाद, 16 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे 32 हजार स्नातक

28HREG321 एमएलसी चुनाव : 8 जोन एवं 16 सेक्टर में बंटा मुरादाबाद, 16 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे 32 हजार स्नातक

-डीएम की अध्यक्षता में विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन 2023 को लेकर पुलिस लाइन में बैठक सम्पन्न

मुरादाबाद, 28 जनवरी (हि.स.)। 30 जनवरी को बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन 2023 के सफलतापूर्वक आयोजन कराए जाने के संबंध में शनिवार को पुलिस लाइन मुरादाबाद में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पुलिस अधिकारियों पुलिस कर्मियों के साथ ब्रीफिंग की गयी। जिसमें बताया गया कि मुरादाबाद जनपद में 8 जोन एवं 16 सेक्टर बनाएं गए हैं। जनपद में 16 मतदान केंद्रों पर बने 39 बूथों पर 32 हजार वोटर मतदान करेंगे।

जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता तरीके से सम्पन्न कराने हेतु ब्रीफिंग की गयी। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को चुनाव होना है और 29 जनवरी को कलेक्ट्रेट से पोलिंग पार्टी रवाना होंगी। उन्होंने बताया कि पूरे जनपद में 16 सेन्टर है, 39 बूथ है और 32 हजार वोटर हैं। चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए सभी तरह की व्यवस्थाएं दुरस्त की गयीं। निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने चुनाव ड्यूटी में लगे प्रभारियों से कहा कि सेन्टर के आस-पास के एरिया को भ्रमण करके मतदान से पहले अवश्य देख लें तथा एक्टिव होकर कार्य करें और अपने दायित्वों को कुशलतापूर्वक निवर्हन करें। उन्होंने कहा कि किसी चुनाव को हल्के में न लें। चुनाव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु 08 जोन एवं 16 सेक्टर बनाये गये हैं। कहीं कोई परेशानी है तो तत्काल सूचित करें और ठीक प्रकार से चुनाव आयोग के निर्देशों के क्रम में निष्पक्षता एवं पारदर्शित के साथ चुनाव सम्पन्न करायें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सुरेंद्र सिंह, एसपी ग्रामीण संदीप मीणा, एएसपी सागर जैन, पुलिस क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा अर्पित कपूर, सीओ सिविल लाइन डॉ अनूप सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।