सुलतानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसे में 6 लोग घायल

28HREG327 सुलतानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसे में 6 लोग घायल

-टायर फटने से पलटी सफारी गाड़ी, ट्रक ने कार में पीछे से मारी टक्कर

सुलतानपुर, 28 जनवरी (हि.स.)। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर दो अलग-अलग हादसे हुए। एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार सफारी गाड़ी का टायर फटने से वाहन पलट गई, जिसमें सवार चार लोग घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना में 101 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ट्रक ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार दो लोग घायल हो गये। यूपीडा ने दोनों ही हादसों में राहत और बचाव कार्य किया है।

पहली घटना कादीपुर के मुडिला निवासी कृष्ण कुमार पुत्र बृजलाल सफारी गाड़ी (यूपी 32 एचए 7237) से सुनील यादव, आरती, शिखर व नन्दनी के साथ मुडिला से लखनऊ जा रहे थे। टायर फटने से कार पलट गई। यूपीडा की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को सुल्तानपुर भेजवाया।

वहीं बल्दीराय थानाक्षेत्र में एक महिंद्रा कार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार पूरी तरह आगे से क्षतिग्रस्त हो गई है। कार सवार गाजीपुर से एटा जा रहे थे। ट्रक टक्कर मारकर फरार हो गया। कार में चालक सर्वेश पुत्र रणवीर सिंह, प्रभात, रोहतास, सुनील व सोनू सवार थे। जिसमे ड्राइवर सोनू को चोट आई है।