देशभक्ति के रंग में रंगी देवभूमि, धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

26HREG142 धूमधाम से निकली भरत भगवान की डोली यात्रा

ऋषिकेश, 26 जनवरी (हि.स.)। ऋषिकेश के ग्राम देवता हृषिकेश नारायण श्री भरत भगवान की डोली यात्रा गुरुवार को बसंत पंचमी के अवसर पर श्रद्धापूर्वक निकाली गई। डोली का शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पूजन कर स्वागत किया। नारायण श्री भरत भगवान की डोली शोभायात्रा का नगर में भव्य आयोजन किया गया।

पौराणिक श्री भरत मंदिर से घंटे घड़ियाल और पारंपरिक लोक वाद्य यंत्रों के साथ निकली डोली यात्रा मंदिर से शुरू हुई। श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज के सानिध्य में डोली यात्रा से पूर्व भगवान की पूजा अर्चना की गई। यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर जगह-जगह भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने भरत भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। यात्रा केवलानंद चौक, कृष्ण कुंज होती हुई मायाकुंड स्थित घाट पर पहुंची। यहां डोली में सवार भरत भगवान की प्रतिमा को गंगा में मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज के साथ मुख्य पुजारी धर्मानंद सेमवाल ने स्नान कराया। नगर भ्रमण के बाद डोली श्री भरत मंदिर पहुंची। जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भरत भगवान को मंदिर के गर्भ गृह में आसन किया गया।