बहुमुखी प्रतिभा के धनी दीपक बिष्ट नहीं रहे

26HREG193 मीडिया सेन्टर में जिला सूचना अधिकारी ने फहराया तिरंगा

हल्द्वानी, 26 जनवरी (हि.स.)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आवास विकास स्थित मीडिया सेन्टर में जिला सूचना अधिकारी ज्योति सुन्दरियाल ने तिरंगा फहराया। सूचना कर्मियों एवं उपस्थित पत्रकार बन्धुओं ने संविधान की शपथ ली।

जिला सूचना अधिकारी ने कहा कि हम सभी को भारतीय होने का गर्व है। इस महान दिन को ना सिर्फ भारत बल्कि विश्व के कोने-कोने में रहने वाले भारतीय उत्साह के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को बनाए रखना होगा और बन्धुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होना होगा।