21HREG62 खनन व्यवसायियों ने आरटीओ कार्यालय में किया जबरदस्त धरना प्रदर्शन
हल्द्वानी, 21 जनवरी (हि.स.) गौला खनन संघर्ष समिति के बैनर तले खनन व्यवसायियों ने आरटीओ कार्यालय में जबरदस्त धरना प्रदर्शन के बाद आरटीओ को ज्ञापन सौंपा और अभिलंब उनकी समस्याओं का समाधान करने की जोरदार मांग की।
खनन व्यवसायियों की रखी गई समस्याओं में खनन से जुड़े वाहनों की सरेंडर अवधि जब तक बढ़ाई जाने की मांग की जब तक वाहन स्वामी गाड़ियों को सरेंडर रखता है। बढ़ाए गए फिटनेस टैक्स को अविलंब कम करने, ट्रॉली और ट्रैक्टर का टैक्स एक ही टैक्स काने, वाहनों पर लगाया गया जीपीएस सिस्टम खत्म करने की मांग की। खनन व्यवसायियों ने कहा कि जब तक उनकी यह मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर अपने कार्यालय से बाहर निकले आरटीओ संदीप सैनी और एआरटीओ विमल पांडे ने उनकी समस्याओं से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया।