20HREG264 उज्जैन: पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी ओपी रावत ने किया पुस्तकों का विमोचन
उज्जैन, 20 जनवरी (हि.स.)। देश के पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी ओपी रावत ने शुक्रवार को यहां भारतीय ज्ञापनीठ में आयोजित कार्यक्रम में दो पुस्तकों का विमोचन किया। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग,मध्यप्रदेश के पूर्व संचालक लाजपत आहूजा थे।
वरिष्ठ पत्रकार संदीप कुलश्रेष्ठ की पुस्तक समय की दस्त का विमोचन करते हुए रावत ने कहा कि-अच्छी पुस्तकें ज्ञान की रोशनी का नया दरवाजा खोलती है। पुस्तकें हमारी ऐसी मित्र होती हैए जो हमें सच्ची राह बताती है। अच्छी पुस्तकों में समाज को और पूरे युग को बदलने की शक्ति होती है। वर्तमान में ज्ञान प्राप्त करने के लिए कई डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध है किंतु लंबे समय तक प?ने की रोचकता और आनंद प्राप्त करने के लिए पुस्तकों को प?ना चाहिए।
इसीप्रकार पूर्व सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ चंदर सोनाने द्वारा रचित पुस्तक श्सरोकार के विमोचन प्रसंग रावत ने कहा कि अच्छी पुस्तकों का लेखन बहुत आवश्यक है,क्योंकि पुस्तकें समाज को समृद्ध बनाती है। पुस्तकें एक माध्यम होती है जिससे हम अपने संस्कार और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचा सकते हैं। दोनों पुस्तकों में जनमानस के अवचेतन को जागृत करने की क्षमता है।
समारोह के सारस्वत अतिथि विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय ने कहा कि पुस्तकें समाज में वैचारिक क्रांति लाती है। हमारा समाज बौद्धिक रूप से संपन्न हो, इसके लिए आवश्यक है कि पुस्तकों का लेखन और वाचन नियमित होते रहना चाहिए। अध्यक्षता वरिष्ठ गाँधीवादी कृष्णमंगल सिंह कुलश्रेष्ठ ने की।