नशा तस्करी में वांछित गिरफ्तार

हरिद्वार, 15 नवंबर (हि.स.)। नशा तस्करी मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।

विगत 24 दिसंबर को पुलिस ने एक आरोपित छोटन को 4800 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया था। उसी दौरान पूछताछ में आरोपित ग्राम मुजाहिदपुर सतीवाला थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार निवासी अनिकेत उर्फ मिंटू का नाम तस्करी में सामने आया था। पुलिस उसी समय से अनिकेत की तलाश में जुटी थी। बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अनिकेत को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।