-मुहूर्त शाट के साथ जहरी इश्क की शूटिंग देवभूमि में शुरू
ऋषिकेश, 11नवम्बर (हि.स.)। आबर्बिट 9 एक्स फ़िल्म के बैनर तले बनने वाली हिन्दी फिल्म जहरी इश्क का मुहूर्त शूट देवभूमि ऋषिकेश स्थित जानकी पुल के पास गंगा किनारे किया गया।
फिल्म का शुभ मुहूर्त नमामि नर्मदा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष समाजसेवी डॉ. राजे नेगी एवं टिहरी भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष इंदिरा आर्य ने संयुक्त रूप से गणेश पूजन कर एवं नारियल फोड़ कर किया। इस अवसर पर फिल्म की टीम ने अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि डॉ. राजे नेगी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड बॉलीवुड फिल्मों के लिए शूटिंग हब बन चुका है ।राज्य सरकार द्वारा भी फिल्मों के शूटिंग हेतु भरपूर सहयोग दिया जा रहा है। उत्तराखंड की नैसर्गिक सुंदरता को लगातार बड़े पर्दे पर जगह मिल रही है, जिससे यहां पर पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने फिल्म की टीम को हर संभव सहायता करने का भरोसा भी दिलाया। फिल्म के निर्माता संजय शर्मा ने बताया कि फिल्म उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दे और जन चेतना पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन विनोद दीक्षित कर रहे हैं। फिल्म की कहानी और संवाद कृष्ण भारद्वाज द्वारा लिखी गई है।
फिल्म में उत्तराखंड फिल्म स्टार राजेश मालगुडी, अभिनेत्री सनाया खन्ना, आफताब, देवेश शर्मा, पारस अरोड़ा, मनोज राठी ,हरिओम कौशिक ,अंजनी कुमा,र चेतन सी, राकेश धामी ,वीरू चौधरी ,बीएस नेगी माला ,पंकज गुप्ता, तनुज पाठक ,जितेंद्र दुहान ,दीपक बुमराह, अमित कौशिक, भावना शर्मा, प्रिया दीक्षित ,मुख्य भूमिका में है ।छायांकन दिनेश बिष्ट पर वन कापड़ी कर रहे हैं। डायरेक्शन टीम में असिस्टेंट डायरेक्टर ललित गौर, पदम शर्मा डायरेक्टर ,पवन कौशिक, कॉस्ट्यूम ,कोमल सरोहा,मेकअप रचना भारद्वाज, प्रोडक्शन टीम में अमित कौशिक,राहुल,वरुण वशिष्ठ, यश शर्मा,सेम तायल मनोहर ठाकुर एवं सोनिका चौहान है।