हरिद्वार, 11 नवंबर (हि.स.)। युवती का शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने के फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जनपद के भगवानपुर थाना क्षेत्र निवासी पीडि़ता ने 21 सितम्बर को भगवानपुर पुलिस को तहरीर देकर आरोपित तैय्यब पुत्र फजलु रहमान निवासी रोला हेड़ी निवादा थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार पर शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं पीडि़ता ने तहरीर में उसके साथ गाली-गलौच करने व जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था। आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस ने तैय्यब को ग्राम निवादा थाना कलियर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।