साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

हरिद्वार, 10 नवंबर (हि.स.)। गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में शुक्रवार को साइबर जागरूकता और ऑनलाइन सुरक्षा विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक हरिद्वार के शाखा प्रबंधक निर्भयेंद्र शर्मा ने उपस्थित लोगों को विभिन्न ऑनलाइन धोखाधड़ी के बारे में जानकारी दी।

डीन प्रोफेसर विपुल शर्मा ने आज के डिजिटल युग में ऐसी कार्यशालाओं के महत्व पर जोर देते हुए निर्भयेंद्र शर्मा का स्वागत किया। उन्होंने संभावित साइबर खतरों से बचाव के लिए ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्क रहने और सूचित रहने के महत्व पर प्रकाश डाला।