सच यही है कि बंटवारे से पहले पूरा पाकिस्तान ही भारत था: मो.अफजाल

कानपुर, 07 नवम्बर (हि.स.)। सच यही है कि बंटवारे के पहले पूरा पाकिस्तान ही भारत था लेकिन उस समय की सरकार की गलतियों के कारण बंटवारे के बाद भी कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान के पास चला गया। यह बात मंगलवार को पीओके को भारत में शामिल करने की मांग को लेकर कानपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा के बाद मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक मो. अफजाल ने कही।

उत्तराखंड प्रभारी इस्लाम अब्बास ने कहा कि यह यात्रा पीओके के लिए थी, क्योंकि पीओके बीते कई सालों से पाकिस्तान से अलग होकर भारत में शामिल होना चाहिता है। सच यही है कि बंटवारे के पहले पूरा पाकिस्तान ही भारत था लेकिन उस समय की सरकार की गलतियों के कारणबंटवारे के बाद भी कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान के पास चला गया। कहा कि आज का यह जलसा हिंदुस्तान के अंदर जो वतन की तरक्की, मुहब्बत, हिफाजत और कुर्बानी की आवाज है और यह कहना चाहते है कि मुसलमानों में यह भाव आया कि वह हिन्दुस्तानी थे और रहेंगे। उन्होंने कहा हमारे पूर्वज जुबार और मुल्क से हिंदुस्तानी थे और रहेंगे। कहा आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को बढाने का समय है और उस कब्जे वाले कश्मीर को भारत में मिलाकर हमें अपने मंसूबों को कामयाब करना है।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कानपुर प्रान्त ने पाकिस्तान शासित कश्मीर के हिस्से( पीओके) को भारत में शामिल करने की मांग को लेकर सुजातगंज क्षेत्र से तिरंगा यात्रा निकाला। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व सह संयोजक अशफाक सिद्दीकी व प्रांतीय संरक्षक समी अंसारी, मो. नायाब हसीन अंसारी ने किया। तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्य अतिथि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक मो. अफजाल उपस्थित रहे।

यात्रा में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और कहा कि हम अपनी यात्रा पीओके पर झंडा फहराने तक जारी रखेंगे। इस अवसर पर शांदाब अंसारी, अर्सलान अंसारी, इमरान, मुबीना, रूखसाना, खुर्शीद आलम, अली अकबर, साहिबा खान, राजू खान, जहीर रिजवी आदि मौजूद रहे।