बाइक चोर गिरफ्तार, दो बाइकें बरामद

04HREG131 बाइक चोर गिरफ्तार, दो बाइकें बरामद

हरिद्वार, 04 नवंबर (हि.स.)। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के पास से दो चोरी की बाइक बरामद की हैं।

पुलिस क्षेत्र के ताशीपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान पर थी। इसी दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस एक अन्य चोरी की बाइक बरामद की। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम शादाब उर्फ बोना पुत्र विशाखात निवासी माधोपुर थाना गंगनहर हरिद्वार बताया। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।