उत्तराखंड के एक और नागरिक की इजराइल से सुरक्षित वापसी

14HREG44 उत्तराखंड के एक और नागरिक की इजराइल से सुरक्षित वापसी

देहरादून, 14 अक्टूबर (हि.स.)। ऑपरेशन अजय के अन्तर्गत इजराइल से शनिवार को दूसरे विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापस लाया गया। इसमें उत्तराखंड की एक नागरिक भी सुरक्षित लौटी है।

उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि की ओर से दिल्ली एयरपोर्ट पर सोभिका परमार को रिसीव किया गया। सोभिका देहरादून की रहने वाली हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में उनका ससुराल है। सकुशल आने के बाद वह परिवार के साथ अपने ससुराल मेरठ के लिए चली गईं और सरकार को धन्यवाद कहा। अब तक इजराइल से शुक्रवार को उत्तराखंड के 02 और आज (शनिवार) को 01 लोग की वापसी हुई है।