abala nahin Ganga sabla hai nari gang sabla award
14HREG81 अबला नहीं गंग सबला है नारी
गंग सबला अवार्ड से किया सम्मानित
-मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
ऋषिकेश,14 अक्टूबर (हि.स.)। विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट ने सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल, पशुलोक, ऋषिकेश में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में स्वामी राम हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग से विषय विशेषज्ञा के रूप में डा. ग्रेस सिंह को आमंत्रित किया गया।
डा. ग्रेस ने भारत में मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति, मानसिक अस्वस्थता के कारण, मौलिक अधिकार, मानसिक अस्वस्थता से जुड़ी भ्रांतियां व उनके दुष्प्रभाव, मानसिक रोगियों से भेदभाव, उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाएं, मानसिक रोगियों के लिए समाज व संस्कृति की भूमिका आदि विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य विषयों पर विद्यार्थियों के प्रश्नों के भी उत्तर दिए।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती विमला रावत ने भी मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज में जागरूकता के महत्व प्रति जागरूक विद्यार्थियों को जागरूक किया। ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरी ओम शर्मा ज्ञानी ने साझा किया की संस्था ने गंगा के आसपास समाज, क्षेत्र व देशहित में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को ” गंग सबला” अवार्ड से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में ये प्रथम अवार्ड डा. ग्रेस सिंह (समुदायों व युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता) व विमला रावत (शिक्षा व महिला सशक्तिकरण) में इनके निःस्वार्थ व उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया जा।
इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष विशाल भट्ट ने कहा कि समय आ गया है महिला शक्ति को उनके अधिकार व सम्मान लौटने का अब ये नारी अबला नहीं पर गंग सबला है।