पत्नी-बच्चों से मारपीट करने पर एक गिरफ्तार

13HREG171 पत्नी-बच्चों से मारपीट करने पर एक गिरफ्तार

नैनीताल, 13 अक्टूबर (हि.स.)। नगर की तल्लीताल पुलिस ने अपने ही परिजनों के साथ लड़ाई-झगड़ा व गाली-गलौज करने के आरोप में एक उपद्रवी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

गुरुवार की देर रात्रि उत्तराखंड पुलिस को नंबर डायल 112 के माध्यम से तल्लीताल थाना पुलिस को सूचना दी कि ग्राम गेठिया में एक व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को समझाया लेकिन वह अधिक उत्तेजित हो गया। बाद में पुलिस ने कमल किशोर आर्य निवासी ग्राम गेठिया तल्लीताल को गिरफ्तार कर लिया।