13HREG208 डीएसबी परिसर में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत निकली कलश यात्रा
नैनीताल, 13 अक्टूबर (हि.स.)। कुमाऊं विवि के मुख्यालय स्थित डीएसबी परिसर में शुक्रवार को ‘मेरी माटी-मेरा देश’ कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों तथा अन्य विद्यार्थियों ने कलश यात्रा निकाली।
परिसर निदेशक प्रो.नीता बोरा की अध्यक्षता में अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने घर से चावल एवं मिट्टी लाकर एक कलश में डाल कर ‘पंच प्रण’ प्रतिज्ञा ली। इस मौके पर परिसर ओल्ड आर्ट्स के सभागार में कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने ‘मेरी माटी-मेरा देश’ तथा कलश यात्रा के उद्देश्यों को समझाया। कार्यक्रम में कार्यक्रम में एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विजय कुमार, डॉ. दीपक आर्या, डॉ. ललित मोहन, डा. सारिका वर्मा, डॉ. सुषमा जोशी, डॉ. मथुरा एमलाल, डॉ. भूमिका प्रसाद, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मोहित रौतेला सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कुमाऊं विवि की बीएड की आरक्षित सीटें नहीं भरीं
नैनीताल। कुमाऊं विवि के शैक्षणिक सत्र 2023-23 के लिए संचालित 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर्स इंटीग्रेटेड प्रोग्राम-बीए बीएड, बीएससी-बीएड व बीकॉम-बीएड के अंतर्गत प्रवेश के लिए काउंसिलिंग के उपरांत अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की सीटें रिक्त रह गयी हैं। कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने प्रवेशार्थियों से कहा है कि वह एक सप्ताह यानी 20 अक्टूबर तक प्रवेश ले लें, अन्यथा विश्वविद्यालय इन सीटों पर प्रवेश के लिए आगे की कार्रवाई करेगा।