13HREG34 लावारिश पशुओं को लेकर कांग्रेस का नगर निगम पर प्रदर्शन
ऋषिकेश,13 अक्टूबर (हि.स. )। महानगर कांग्रेस कमेटी ने सड़कों पर लावारिस पशु को हटाये जाने के लिए शुक्रवार को नगर निगम पर प्रदर्शन किया और मुख्य नगर आयुक्त को एक ज्ञापन दिया।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह व पूर्व विधायक उम्मीदवार जयेंद्र रमोला ने कहा कि निगम क्षेत्र के अन्तर्गत सडकों पर लावारिस पशु जैसे- गाय, सांड खुले आमघूम रहे हैं, जिस कारण आएदिन दुर्घटनायें हो रही हैं। इसी तरह हर गली मोहल्ले की सड़कों पर लावारिस कुत्ते घूमते हैं, जो लोगों पर हमला कर चोटिल कर रहें हैं। बन्दरों का भी आतंक है। उन्होंने कहा कि इन लावारिस पशुओं की वजह से लोगों पर जान का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन निगम प्रशासन इस समस्या के निराकरण के लिये कोई भी प्रयास नहीं कर रहा है।
पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा व यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव इमरान सैफी ने कहा कि हम समस्त महानगर कांग्रेस मांग करती है कि नगर निगम इस गंभीर समस्या का शीघ्र संज्ञान ले और समस्या का समाधान करे। अन्यथा की स्थिति में कांग्रेस आंदोलन को बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी ।
ज्ञापन देने में प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, पार्षद जगत सिंह नेगी, पार्षद भगवान सिंह पंवार, पार्षद पुष्पा मिश्रा, पार्षद शकुंतला शर्मा, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, सुधीर राय, मनीष जाटव, सिंह राज पोसवाल, नेता प्रतिपक्ष मनीष शर्मा, महन्त विनय सारस्वत, राहुल रावत, अशोक शर्मा, चंदन सिंह पंवार, रवि सिंहल, प्यारे लाल जुगरान और वैशाख सिंग पयाल आदि मौजूद थे।