चोरी का पिकअप वाहन बरामद

13HREG53 चोरी का पिकअप वाहन बरामद

हरिद्वार, 13 अक्टूबर (हि.स.)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का वाहन बरामद किया है।

रूड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी मोहम्मद शाहिद निवासी रामपुर रुड़की गंगनहर ने पुलिस को तहरीर देकर 5 अक्टूबर को अपना मैक्स पिकअप वाहन चोरी होने के संबंध में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गुरुवार की देर रात्रि को मुखबिर की सूचना पर इब्राहिमपुर जाने वाले रास्ते पर चाय की दुकान के पास से आरोपित को पकड़ लिया। चोरी किए गए मैक्स पिकअप वाहन यूके 10 सीए 0252 के संबंध में आरोपित ने पिकअप वाहन को नायरा पेट्रोल पंप के सामने आम के बगीचों में एक खंडहर में छुपाकर रखा जाना बताया। पुलिस ने मौके से चोरी का वाहन बरामद कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम शहजाद निवासी इमली रोड नूर मस्जिद माहीग्रान रुड़की कोतवाली सिविल लाइन रुड़की जनपद हरिद्वार बताया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।