हिन्दू जागरण मंच ने प्रदर्शन कर हमास का पुतला फूंका

13HREG63 हिन्दू जागरण मंच ने प्रदर्शन कर हमास का पुतला फूंका

ऋषिकेश, 13 अक्टूबर (हि.स. )। हिन्दू जागरण मंच ने पुरानी चुंगी हरिद्वार रोड ऋषिकेश में प्रदर्शन कर फिलिस्तीन समर्थित हमास का पुतला दहन किया।

शुक्रवार को आयोजित हमास का पुतला दहन करने के उपरांत हिन्दू जागरण मंच उत्तराखंड के प्रदेश सहसंयोजक सत्यवीर तोमर ने कहा कि हमास के क्रूर आतंकी फिलिस्तीन के समर्थन में निर्दोष लोगों की हत्या कर रहे हैं। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी ने भी आतंकवाद का विरोध करते हुए इजराइल को अपना समर्थन देने की घोषणा कर चुके हैं। हम पूर्ण रूप से अपने प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि देश में छिप कर बैठे कुछ तथाकथित आतंक समर्थित लोग ओर राजनैतिक पार्टी कान खोलकर सुन लें, भारत में अगर आतंकवादियों के हितैषी बनने की कोशिश की तो इसके गम्भीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे ।

विरोध प्रदर्शन में हिन्दू जागरण मंच के आह्वान पर बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग इकट्ठा हुए और सभी ने एक सुर में आतंकवाद की घोर निंदा करते हुए हमास आतंकियों के विरोध में ओर इजराइल के समर्थन में नारेबाजी करते हुए इजराइल को अपना समर्थन देने की घोषणा की।