13HREG83 महाविद्यालय में ली गयी पंच प्रण की शपथ
हरिद्वार, 13 अक्टूबर (हि.स.)। महाविद्यालय में आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा एवं पंच प्रण की शपथ दिलायी गयी।
प्राचार्य प्रो. सुनील बत्रा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी के निर्देशन में
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील बत्रा ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि देश की एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण बनाने रखने के लिए अनवरत प्रयत्नशील रहें और देश को विघटनकारी तत्वों से सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि तभी हम राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास के साथ न्याय कर पायेंगे। इस मौके पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं प्रभारी, आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को मूल्यपरक होने के साथ राष्ट्र की पवित्र माटी एवं राष्ट्र के लिए किए गये युवाओं के बलिदान को स्मरण रखने की जरूरत है। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुषमा नयाल ने रासेयो की स्वयंसेविकाओं से अपील करते हुए कहा कि एक जागरूक युवा ही बेहतर समाज की नींव है।
इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के विनय थपलियाल, डॉ. विनीता चौहान, डॉ. मोना शर्मा, डॉ. आशा शर्मा, डॉ. वन्दना सिंह, डॉ. मिनाक्षी शर्मा, डॉ. पल्लवी राणा, डॉ. अनुरीषा, डॉ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, रूचिता सक्सेना और आदित्य आदि ने शपथ ली।