मॉल रोड पर पोल से टकराई बाइक, तीन घायल

13HREG19 मॉल रोड पर पोल से टकराई बाइक, तीन घायल

नैनीताल, 13 अक्टूबर (हि.स.)। नगर के मॉल रोड पर गुरुवार की रात्रि तेज रफ्तार बाइक एक पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें से दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया है।

बताया कि मॉल रोड पर एक तेज गति से फर्राटा भरती एक बाइक मल्लीताल से तल्लीताल की ओर आ रही थी। मॉल रोड पर पर्यटन कार्यालय के पास सामने से दो लड़के व एक लड़की सड़क के दायीं ओर टहलते हुये आ रहे थे। इस ओर पहले से कम से तीन वाहन भी सड़क की सफेद पट्टी से बाहर खड़े थे। संभवता इन्हें देखकर बाइक चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और बाइक सड़क पर खड़े अन्य दो पहिया वाहनों से टकराते हुए बिजली के पोल से टकरा गयी। इनमें स्टोनले कंपाउंड तल्लीताल निवासी 25 वर्षीय सूरज, 28 वर्षीय अशोक और 38 वर्षीय संदीप कुमार आर्या घायल हो गए। इनमें से सूरज के सिर की हड्डी तक टूट गयी है। सूरज के भी सिर में चोट है। इन दोनों को उच्च केंद्र के लिए रेफर किया गया है। जबकि तीसरे बाइक सवार संदीप के बांये पैर में फ्रेक्चर हुआ है। बताया गया कि तीनों शराब के नशे में थे और अत्यधिक तेज गति से बाइक चला रहे थे। इस दुर्घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके अनुसार 12 अक्टूबर की रात्रि 11 बजकर 3 मिनट पर दुर्घटना हुई है। घायलों का उपचार करने वाले बीडी पांडे जिला चिकित्सालय के ईएमओ डॉ. हाशिम अंसारी के अनुसार बाइक सवार तीनों युवक शराब पीये थे।