आधी रात को फिर हुए 15 दारोगाओं के ट्रांसफर

12HREG87 आधी रात को फिर हुए 15 दारोगाओं के ट्रांसफर

हरिद्वार,12 अक्टूबर (हि. स.)। हरिद्वार में कल हुए 33 दारोगाओं के स्थानांतरण के बाद आधी रात को फिर कई पुलिस दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले गए।

एसएसपी प्रर्मेन्द्र डोबाल ने आदेश जारी करके जनपद हरिद्वार में 15 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं । रात को जारी की गई सूची में ज्वालापुर बाजार, चंडीघाट, रोड़ी बेल वाला, लक्सर बाजार, शांतरशाह और गोवर्धन पुर के चौकी प्रभारियों को स्थानांतरित किया गया है । साथ अन्य दारोगाओं के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं।