मलिन बस्तियों में गृह कर लगाये जाने की शर्तें वापस ली गई : गामा

12HREG101 मलिन बस्तियों में गृह कर लगाये जाने की शर्तें वापस ली गई : गामा

देहरादून,12 अक्टूबर (हि.स.)। मलिन बस्तियों पर गृह लगाये जाने के मामले में लगी शर्तों को अब नगर निगम ने वापस ले लिया गया है। यह जानकारी गुरुवार को महापौर सुनील उनियला गामा ने दी।

राजधानी देहरादून की मलिन बस्तियों पर हाउस टैक्स लगाए जाने को लेकर नगर निगम के तैयार किये गए शपथ पत्र में मलिन बस्तियों के निवासियों को न्यायालय में प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की रोक और बिजली- पानी के कनेक्शन पर लगाई रोक को भी हटा दिया है। इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अशोक वर्मा ने मेयर सुनील उनियाल गामा का धन्यवाद करते हुए उन्हें ज्ञापन प्रेषित किया है।

नगर निगम द्वारा शपथ पत्र में लगाई गई शर्तों के खिलाफ नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अशोक वर्मा संग अन्य पार्षदों ने मेयर को ज्ञापन सौंपा था जिसके बाद अब इन शर्तों को हटा दिया गया। इस बात को लेकर अशोक वर्मा ने कहा कि निगम द्वारा रखी गयी शर्तें आपत्तिजनक थी जिसे हटाना बेहद ज़रूरी था। उन्होंने कहा कि सरकारें आती हैं और जाती है, लेकिन मलिन बस्ती वासियों के सिर पर तलवार लटकी रहती है।उनके हित के लिए सरकार द्वारा सभी मलिन बस्ती वासियों को मालिकाना हक़ दिया जाना चाहिए।

इस संदर्भ में गुरुवार को महापौर देहरादून सुनील उनियाल गामा ने कहा कि शपथ पत्र में कुछ त्रुटि थी जिनका अब निवारण कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मलिन बस्तियों को मालिकाना हक़ दिया जाना हमारा उद्देश्य है कि सभी पार्षदों के साथ एक बैठक बुलाई गयी थी, जिसमें लोगों के टैक्स भरने की दिक्कतों का निवारण कर लिया गया है।