11HREG269 प्रियंका वाड्रा गुरुवार को मध्य प्रदेश प्रवास पर, मंडला में जनसभा को करेंगी संबोधित
भोपाल, 11 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुट गई हैं। केंद्रीय नेताओं के दौरे भी यहां तेज हो गए हैं। इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका वाड्रा गुरुवार, 12 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगी। वे यहां मंडला में कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी उनके साथ सभा में मौजूद रहेंगे। यह जानकारी बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने दी।