मंदसौर: दुष्कर्म के आरोपित को 20 वर्ष का सश्रम कारावास

11HREG362 नागदा: महिला पार्षद के देवर पर छेड़खानी का प्रकरण दर्ज

नागदा, 11 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के नागदा शहर में भाजपा के पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ नेता अनिल जोशी के खिलाफ अपने ही वार्ड की एक महिला की शिकायत पर छेड़खानी के आरोप में प्रकरण दर्ज किया। इधर, इस प्रकरण के आरोपी अनिल की भाभी संध्या जोशी ने पुलिस थान में अपने देवर अनिल को अज्ञात व्यक्तियों के द्धारा अपहरण करने की शिकायत की है। संध्या जोशी भाजपा पार्षद है।

थाना प्रभारी नलिन बुधौलिया के मुताबिक अनिल जोशी के खिलाफ भादवि की धारा 354 में प्रकरण कर लिया गया है। एक महिला मुस्कान सेन ने पुलिस में शिकायत की थी कि मंगलवार को जब वह घर में अकेली थी तब अनिल उनके घर पर आए और मेरी स्कूल की मार्कशीट की मांग की। अनिल ने स्कूली कार्य कराने का भरोसा दिलाया। पीडित महिला का कहना है कि जब वह घर में अंकसूची लेने अंदर गई तो अनिल अंदर आया और मुझे पकड़ कर गले से लगा लिया। और छेड़खानी का प्रयास किया। बाद में महिला ने अपनी पति को पूरा घटनाक्रम बताया। देर शाम पुलिस ने अनिल के खिलाफ घर में घुंसकर महिला से छेड़खानी का प्रकरण दर्ज कर लिया। आरोपी अभी फरार है।

इधर, भाजपा पार्षद संध्या जोशी ने पुलिस थाने में मंगलवार देर शाम एक शिकायती आवेदन दिया है। जिसमें बताया गया कि उनके देवर अनिल जोशी को कुछ अज्ञात लोग घर से अपहरण कर ले गए। दो लोग मोटरसाईकिल पर सवार होकर आए थे। हालांकि देर रात अनिल घर लौट आए हैं। पुलिस ने संध्या की इस शिकायत को जांच में लिया है।