मुरैना: जिसकी हुई मारपीट उन्हीं पर दर्ज हुआ मामला

11HCRI31 मंदसौर: फैक्ट्री में मजदूर की उगलियां कटीं, मालिक पर मुकदमा दर्ज

मंदसौर,11 अक्टूबर (हि.स.)। नगर के वायडी नगर थाना क्षेत्र में लगी इंडस्ट्रीज बालाजी प्लास्टिक फैक्ट्री के मालिक दिलीप दुबे के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बीते 10 अक्टूबर की रात में फैक्ट्री में कार्य करने वाले मजदूर प्रवीण के हाथों की पांच उंगलियां मशीन में कट गई थी। मामले में मजदूर ने पुलिस से शिकायत की थी। आरोप है कि फैक्ट्री में मजदूरों को सुरक्षा किट मुहैया नहीं करवाने पर हादसा हुआ।

वायडी नगर थाना एएसआई प्रदीप मिश्रा ने जांच में पाया कि गुराडिया देदा स्थित बालाजी प्लास्टिक फैक्ट्री में प्लास्टिक के दाने बनाए जाते हैं। फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों को सुरक्षा उपकरण संसाधन उपलब्ध नहीं करवाए जाने से मजदूर के हाथों की पांचो उंगलियां मशीन में आने से कट गई थी।

जांच में फैक्ट्री मालिक की लापरवाही सामने आने के बाद में पुलिस ने संचालक दिलीप दुबे के खिलाफ बुधवार को आईपीसी की धारा 288, 338 के तहत प्रकरण दर्ज किया। इसमें आरोप सिद्ध होने पर छह माह की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।