पादप जगत में विविधता विषय पर हुई क्विज प्रतियोगिता

11HREG76 पादप जगत में विविधता विषय पर हुई क्विज प्रतियोगिता

गोपेश्वर, 11 अक्टूबर (हि.स.)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में परिषदीय गतिविधियों के तहत बुधवार को पादप जगत में विविधता विषय पर क्विज प्रतियोगिता हुई।

क्विज प्रतियोगिता में मीनाक्षी राणा प्रथम, अक्षिता सेमवाल द्वितीय और साहिल रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में वनस्पति विज्ञान विभाग के सत्यराज सिंह ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पाये जाने वाले अपुष्पीय पौधों, लाइकेन, कवकों तथा सूक्ष्म जीवाणुओं के बारे में जानकारी दी।

डॉ. बीपी भट्ट ने उच्च हिमालय क्षेत्र में पाए जाने वाली वनस्पतियों, औषधि पादपो एवं स्थानीय पेड़ पौधों की जानकारी छात्रों को दी। तथा डॉ. इंद्रेश कुमार पांडे ने ब्रायोफाइटा ,शैवाल, टेरिडोफाइटा एवं जिम्नोस्पर्म (उत्तराखंड के संदर्भ में) के विषय में छात्र-छात्राओं जानकारी दी गई।