11HREG106 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपित गिरफ्तार
हरिद्वार,11 अक्टूबर(हि. स.)। पथरी पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकिल को 24 घंटे के भीतर बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
मंगलवार को वादी धर्मवीर सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी झाबरी थाना पथरी हरिद्वार ने स्वयं की मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया था। एस एस पी के पीआरओ बिपिन पाठक ने बताया कि पथरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अरोपितों को डांडी चौक से मय चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार होने वालों में रिंकू उर्फ आवारा पुत्र महिपाल तथा अंशुल पुत्र मांगा दोनों निवासीग6ण ग्राम धनपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार शामिल हैं।