युवा कांग्रेस ने पकौड़े तलकर किया प्रदर्शन

17HREG178 युवा कांग्रेस ने पकौड़े तलकर किया प्रदर्शन

देहरादून , 17 सितंबर (हि.स.)। प्रदेश युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष देहरादून सिद्धार्थ वर्मा के नेतृत्व में आज राजपुर रोड कांग्रेस मुख्यालय देहरादून पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के रूप में मनाया। इस दौरान बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा सरकार के खिलाफ पकौड़े तल कर प्रदर्शन किया।

इस मौके पर महानगर देहरादून युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता पर बेरोजगारी और महंगाई का दोहरा बोझ पड़ रहा है। भाजपा सरकार रोजगार देने के अपने वादे पर खरी नहीं उतरी।

महानगर युवा कांग्रेस प्रभारी नवीन रमोला ने कहा कि इन 8 वर्षों में नौकरी के आवेदन आए 22 करोड़ और रोजगार मात्र 7 लाख लोगों को मिले। बेरोजगारी की मार तो सबसे ज्यादा महिलाओं पर पड़ी है।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरा दत्त जोशी, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, प्रवक्ता शिशपाल सिंह बिष्ट, महानगर अध्यक्ष डाॅ. जसविंदर गोगी, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस मोहन भण्डारी, मोहन काला, सुलेमान अली, अनिल नेगी, हर्षवर्धन नेगी, प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस अमनदीप बत्रा, साकेत लूथरा, रोहित कर्नवाल, वसीम, दीपक वर्मा, नितिन चंचल, समीर, आयुष गुप्ता आदि कांग्रेसजन एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे।