सरकार की उपलब्धियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने में सोशल मीडिया का बड़ा योगदान: चौहान

17HREG214 सरकार की उपलब्धियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने में सोशल मीडिया का बड़ा योगदान: चौहान

उत्तरकाशी, 17 सितम्बर (हि.स.)। भाजपा की आईटी सोशल मीडिया कार्यशाला में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म की जानकारी दी।

रविवार को जिला मुख्यालय में आयोजित भाजपा के सोशल मीडिया कार्यशाला में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि सोशल मीडिया कितनी कारगर है और इसका कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी चौहान ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने में सोशल मीडिया का बड़ा योगदान है। विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों का भरपूर उपयोग करते हुए और हर बूथ पर संगठनात्मक एवं प्रचारात्मक ग्रुप बनाकर सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म की बड़ी भूमिका होगी। भाजपा ने 2014 के चुनाव में सोशल मीडिया का पहली प्रयोग किया और बड़ी सफलता हासिल की। सोशल मीडिया का प्रारूप बदल रहा है, संचार का माध्यम बहुत तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपनी योद्धा वाली पहचान के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने में सोशल मीडिया का भरपूर इस्तेमाल करें।

कार्यशाला को ज़िलाध्यक्ष सतेंद्र राणा ने सभी पदाधिकारियों से अधिकाधिक संगठन की गतिविधियों और डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर सक्रिय रहने को कहा।

कार्यशाला में प्रदेश सह सोशल मीडिया संयोजक कुलदीप रावत ने कार्यशाला की पीपीटी को प्रदर्शित करते हुए सोशल मीडिया के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस दौरान डुंडा ब्लॉक प्रमुख सैलेंद्र कोहली, प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा चंडी प्रसाद बेलवाल ,जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश बेलवाल , जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी विपिन एवं भाजपा के सभी सोशल मीडिया समिति के सदस्य एवं सोशल मीडिया इंफ्लूवर्ष , भाजपा नेता हरीश डंगवाल , श्रीमती सावित्री मखलोगा, सरिता नौटियाल, सीमा सजवाण, दिनेश बेलवाल, हर्ष अग्निहोत्री आदि उपस्थित रहे।