निक्षय मित्र के रूप में महंत राम रत्न गिरी, प्रोफेसर सुनील राजभवन में हुए सम्मानित

17HREG285 निक्षय मित्र के रूप में महंत राम रत्न गिरी, प्रोफेसर सुनील राजभवन में हुए सम्मानित

हरिद्वार,17 सितम्बर (हि.स.)। एस.एम.जे.एन. काॅलेज में आन्तरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ का ‘प्रधानमंत्री टी.वी. मुक्त भारत अभियान’ के अन्तर्गत क्षय रोगियों को निक्षय पौष्टिक फूडकिट का वितरण गत वर्ष प्रारम्भ हुआ था। आज प्रधानमंत्री निक्षय मित्र योजना का एक वर्ष पूर्ण होने पर राजभवन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने श्री महंत राम रत्न गिरी और कालेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा को स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर काॅलेज के प्राचार्य प्रो. डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि क्षय रोगियों को गोद लेकर भावनात्मक और सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराये जाने के अच्छे परिणाम सामने आएं हैं। इस महत्वाकांक्षी योजना को इस वर्ष भी चालू रखा जायेगा और निक्षय मित्र हर माह पुष्टाहार उपलब्ध करायेंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष काॅलेज परिवार ने निक्षय मित्र योजना के अन्तर्गत 22 पौष्टिक फूड किटों का वितरण किया था। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सम्पूर्ण कालेज परिवार के सदस्यों एवं सभी निक्षय मित्रों का सम्मान है जो उनकी ओर से उन्होंने प्राप्त किया है। उन्होंने सभी के प्रति अपना आभार भी व्यक्त किया।

महाविद्यालय द्वारा विगत वर्ष 22 क्षय रोगियों हेतु निक्षय पोष्टिक फूडकिटों का वितरण किया गया था। इन निक्षय मित्रों में प्रमुखतः प्रो. सुनील कुमार बत्रा, प्रो. तेजवीर सिंह तोमर, डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी सहित कॉलेज के सभी प्राध्यापक सम्मिलित हैं।