पीडब्ल्यूडी ने सड़क के किनारे दुकानदारों के अतिक्रमण को विरोध के बावजूद हटाया

13HREG72 पीडब्ल्यूडी ने सड़क के किनारे दुकानदारों के अतिक्रमण को विरोध के बावजूद हटाया

ऋषिकेश, 13 सितम्बर (हि.स.)। उच्च न्यायालय के आदेश पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने ऋषिकेश बैराज मार्ग पर सड़कों के दोनों और किए गए दुकानदारों के अवैध कब्जों को हटाने को लेकर दुकानदारों और पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों के बीच नोकझोंक हुई।

बुधवार को ऋषिकेश बैराज मार्ग पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ सड़क के दोनों और दुकानदारों के किए गए अतिक्रमण को हटाने पहुंचे। इस बीच दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई का विरोध किया। इसको लेकर अधिकारियों के साथ उनकी नोकझोंक हुई। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने दुकानदारों के विरोध के बावजूद अतिक्रमण को बैराज तिराहे से एम्स तक पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया।

इस दौरान मौके पर ऋषिकेश तहसीलदार चमन सिंह सहित पीडब्ल्यूडी पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।