09HREG51 चोरी का आरोपित गिरफ्तार
हरिद्वार, 09 सितंबर (हि.स.)। खेत से ट्यूबवेल के सामान के अलावा अन्य सामान चोरी करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के पास से चोरी को सामान बरामद करते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
जनपद के कोतवाली झबरेड़ा के ग्राम इकबालपुर निवासी अनुज कुमार पुत्र धर्मपाल ने 6 सितम्बर को पुलिस को तहरीर देकर रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा ग्राम देवपुर स्थित खेत से ट्यूबवेल की स्टार्टर, बोर्ड, कमरे की खिड़की चोरी कर ले जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक आरोपित को कबालपुर ताशीपुर रोड से चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपित का नाम अनुज पुत्र स्व. बबलू निवासी ग्राम बैहेड़की सैदाबाद थाना झबरेड़ा हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।