09HREG123 गांधी प्रतिमा के नीचे कांग्रेस नेताओं ने किया एक घंटे का उपवास
देहरादून, 09 सितम्बर (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा संगठन के उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी समेत कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा के नीचे मौन उपवास रखा।
प्रदेश में अतिक्रमण हटाओ के नाम पर तथाकथित ज्यादाती करने के प्रकरण पर कांग्रेस असंतुष्ट है। हरीश रावत और उनके सहयोगियों ने अतिक्रमण हटाओ की आड़ में छोटे व्यावसायिक युवाओं को उत्पीड़न करने की मुहिम के विरुद्ध 1 घंटे का सांकेतिक उपवास रखा। हरीश रावत और कांग्रेसजनों का कहना है कि भाजपा सरकार अतिक्रमण के नाम आम आदमी की रोजी रोटी छीन रही है। उनका कहना है कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर जो कुछ हो रहा है उचित नहीं है, कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है।