07HREG53 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में हुआ रंगारंग कार्यक्रम
चम्पावत, 7 सितंबर (हि.स.)। पुलिस लाइन में बुधवार की रात को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, डीएम नवनीत पाण्डे व पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पुलिस लाइन प्रांगण में जनपद के सभी थानों व पुलिस लाइन के सहयोग से लगाई गई आकर्षक झांकियों ने ध्यान आकर्षित किया।
पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या पुलिसकर्मियों के परिजन एवं आमजन पहुंचे। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समां बांधे रखा। पहाड़ी गायक जितेंद्र सिंह तोमकियाल व रुमझुमा एके डमी डांस ग्रुप, स्टैप डांस स्टूडियो चम्पावत व पुलिस परिवार के बच्चों महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पुलिस लाइन के नन्हे मुन्ने बच्चों व पुलिस परिवार की महिलाओं व रूमझूमा एकेडमी चम्पावत ने विभिन्न गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया। कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह ने लोकप्रिय गाने गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पुलिस लाइन में मां पूर्णागिरी की झांकी विशेष आकर्षण का केन्द्र रही।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाने के पश्चात पुलिस अधीक्षक सहित समस्त ऑफिसर्स व पुलिस कर्मचारियों द्वारा पुलिस प्रांगण में स्थित मन्दिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। इस दौरान शुभ मुहूर्त में लड्डू गोपाल के जन्म लिया तो आतिशबाजी से पूरा क्षेत्र रोमांचित हो गया। सभी ऑफिसर्स ने बारी-बारी कन्हैया को झूला झुलाकर जन्मोत्सव मनाया तथा प्रांगण में मौजूद आमजन को प्रसाद वितरित किया।
कार्यक्रम में सीनियर सिविल जज शिवानी पसगोला, सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन चौधरी, ब्लॉक प्रमुख चम्पावत देखा देवी, सीओ अविनाश वर्मा, विपिन चन्द्र पंन्त, प्रतिसार निरीक्षक महेश चंद्रा, प्रभारी निरीक्षक अभिसूचना सुंदर सिंह, प्रभारी निरीक्षक चम्पावत योगेश चन्द्र उपाध्याय, प्रभारी फायर स्टेशन लोहाघाट चन्दन राम, थानाध्यक्ष तमली सुमन पन्त, थानाध्यक्ष लोहाघाट मनीष खत्री, सहित अन्य पुलिस ऑफिसर्स एवं पुलिस परिवार के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया गया।