बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में अपने-अपने दावे

07HREG90 बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में अपने-अपने दावे

देहरादून, 7 सितंबर (हि.स.)। बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में अपनी जीत का दावा कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल कर रहे हैं।

शुक्रवार 8 सितंबर को होने वाली मतगणना से पूर्व दोनों दल अपनी जीत का भरोसा जता रहे हैं। बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा के प्रभारी सौरभ बहुगुणा ने दावा किया है कि वह पिछले काफी समय से बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में रहे हैं और जनता का जो रुझान है, वह भाजपा की ओर है। उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार की भारी मतों से जीत होगी। वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने दावा किया है कि इस बार बागेश्वर की जनता ने कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है और बागेश्वर की जनता उन्हें विधानसभा भेजने जा रही है।